सोमवार, 31 मार्च 2008

पश्चिम बंगाल में एवियन इन्पऊलूएंजा - दूसरा 28 मार्च, 2008 को स्थिति रिपोर्ट -- कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं

पश्चिम बंगाल में एवियन इन्पऊलूएंजा - दूसरा 28 मार्च, 2008 को स्थिति रिपोर्ट -- कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं
27 मार्च, 2008 को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन तथा मत्स्य विभाग ने जलपाईगुड़ी जिले (जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक, ग्राम सबेबेर कमर, समपुकुरी पारा) में कुक्कुट के बीच एवियन इन्पऊलूएंजा होने की घटना के बारे में अधिसूचित किया है । इस क्षेत्र में रोकथाम की गतिविधियां चलायी जा रही हैं । जिले में एमओएचएफडब्ल्यू का केन्द्रीय दल तैनात किया गया है ।
पूर्व अधिसूचित मालदा जिले के इंगलिश बाजार ब्लॉक में 0-3 किलोमीटर के भीतर घर-घर सक्रिय निरीक्षण का काम चल रहा है । 0-3 किलोमीटर क्षेत्र में 2,20,820 की जनसंख्या को इसके दायरे में लिया गया है । बुखारयूआरआई के 14 मामले पाए गए हैं, जिनमें से एक की पृष्टभूमि मृतबीमार पक्षियों के संचालन से जुड़ी है । उसे बिना बुखार की खांसी की शिकायत थी और निचली सांस नली में कोई संक्रमण नहीं था । इस मामले को एवियन इनपऊलूएंजा की परिभाषा के अनुसार उसका संदिग्ध मामला नहीं माना जा सकता है ।
3-10 किलोमीटर के भीतर 1,58,220 की जनसंख्या को इसके दायरे में लिया गया है। बुखारयूआरआई के 44 मामले पाए गए हैं पर इनमें से कोई भी इस पहलु से जुड़ा नहीं था ।
रोकथाम के काम में लगे पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को मेडिकल निरीक्षण और केमोप्रो फायलेक्सिस के तहत रखा गया है । इस काम में 346 स्वैच्छिकस्वास्थ्य कर्मी लगे हुए हैं ।
राज्यजिला प्राधिकरण में ओसेल्टामीवीर, व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरणों के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं ।
मानव एवियन इनपऊलूएंजा का कोई संदिग्ध मामला नहीं है ।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है । इस बारे में दैनिक स्थिति रिपोर्ट www.mohfw.nic.in पर उपलब्ध है ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना क्रियान्वित राजस्थान और हरियाणा में स्मार्ट कार्ड की सुविधा का शुभारम्भ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना क्रियान्वित राजस्थान और हरियाणा में स्मार्ट कार्ड की सुविधा का शुभारम्भ
पिछले वर्ष 1 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर प्रारंभ की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कल से क्रियान्वित होगी। इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षो में असंगठित क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 30,000 रूपए तक के नकदीरहित स्वास्थ्य बीमा पर आधारित स्मार्ट कार्ड प्रदान किए जाएगें। इसके अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष से देश के 600 सभी जिलों में अनुमानित 6 करोड़ बीपीएल श्रमिकों में से प्रत्येक जिले के एक लाख श्रमिकों के हिसाब से प्रत्येक वर्ष में 120 जिलों को शामिल किया जाएगा।
केन्द्र सरकार इसके लिए पहले से ही दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है और मसौदा निविदा दस्तावेंज तैयार करके सभी राज्यों को भेज चुकी है। बीमा कंपनियों और संबंधित राज्यों के बीच हस्ताक्षर किए जाने वाले मसौदा अनुबंध समझौते को अंतिम रूप देने के अलावा वितरित किया जा चुका है। चिकित्सा कार्यप्रणालियों और उनकी लागत को विशेषज्ञों के एक दल द्वारा तय किया गया है। केन्द्र और राज्यों के बीच सहमति पत्र मसौदे को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।
दूसरी ओर सूचना प्रौद्योगिकी के मामले में, स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए स्मार्ट कार्ड हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सॉफवेयर और सॉपऊटवेयर से संबंधित दिशा-निर्देशों को भी अंतिम रूप देकर जारी कर दिया गया है। इसी तरह से, विश्व बैंक की सहायता से स्मार्ट कार्ड उपयोग के विनिर्देश को भी तय कर लिया गया है। नकली और जाली आरएसबीवाई स्मार्ट कार्ड के जारी होने से जुड़े सुरक्षा मामलों के तहत एनआईसी ने एक प्रमुख प्रबंधन प्रणाली, केएमएस तैयार की है। पिछले आकड़ों पर आधारित प्रबंधन के लिए तैयारी चल रही है। हालाकि ये सभी कार्य तकनीकी स्तर पर काफी उच्च है और इनमें समय की भी खपत होती है पर स्मार्ट कार्ड संचालन के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण हैं।
योजना के तहत, प्रति वर्ष एक परिवार को कुल 30 हजार रूपए का बीमा लाभ मिलेगा। यह प्रक्रिया नकदीरहित होगी और बीमारी के लिए होन वाले अस्पताल के खर्चो के लिए दी जाएगी। वर्ष 2008-09 के बजट में इसके लिए प्रारंभिक तौर पर 250 करोड़ रू0 का आवंटन किया गया है। इसमे प्रति वर्ष के हिसाब से केन्द्र 75 प्रतिशत और राज्य शेष 25 प्रतिशत का योगदान करेगें।

एसपीजी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन

एसपीजी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन
प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में आज एसपीजी के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित किया । प्रधानमंत्री के संबोधन का मूलपाठ निम्नानुसार है:-
एक बार फिर आप सबों के बीच अपने को पाकर मैं काफी प्रसन्न हूं । आपके संपूर्ण व्यवसायवाद, आपकी क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण के लिए मैं हृदय से आपकी प्रशंसा करता हूं । एसपीजी ने अत्यधिक संतोषजनक सेवा का एक अन्य वर्ष पूरा किया है जबकि यह कठिनाइयों भरा है जिसके तहत आपको काम करना होता है । खुशी के इस अवसर पर मैं, मेरी पत्नी और हमारा पूरा परिवार एसपीजी के सभी अधिकारियों और उनके परिजनों को गर्मजोशी के साथ बधाई देते हैं ।
सभी अधिकारियों और अपनी मेधाविता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विषिष्टतापूर्ण सेवा के लिए पदक और ट्रॉफियां जीतने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है ।
हम सभी उस दुखद परिस्थिति से अवगत हैं जिसके अधीन एसपीजी की स्थापना की गई थी । इन परिस्थितियों के कारण एक समर्पित और विशिष्ट सुरक्षा यूनिट की स्थापना की जरूरत महसूस हुई थी । उस समय के दौरान आतंकवाद का संकट भी सामने आया । इसलिए एक समर्पित, अनुशासित और उच्च प्रशिक्षित संगठन के रूप में एसपीजी की स्थापना की गई, जिसमें अत्यधिक सक्षम अधिकारियों को शामिल किया गया और उन्हें देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद की विवेकशील परन्तु कारगर और संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का विशिष्ट उत्तरदायित्व सौंपा गया ।
एक उच्चस्तरीय व्यवसायवाद और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सर्वाधिक विशिष्ट स्तर की प्रतिबध्दता को प्रदर्शित करते हुए 23 वर्षों के बाद एसपीजी आज एक दुर्जेय बल के रूप में विकसित हुआ है । वास्तव में यह एक गर्व की बात है कि भारत के पास इस प्रकार का एक समर्पित और सुप्रशिक्षित बल है, एक ऐसा बल जो सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व की सुरक्षा के लिए विश्व में प्रथम स्थान पर है ।
मैं आपके उस सर्वाधिक रोचक प्रदर्शन के लिए आपकी प्रशंसा करना चाहता हूं जिसे मैंने कुछ पल पहले देखा है । एसपीजी द्वारा न्न बल का आगामी न्न इस्तेमाल को लागू करना आसन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त तकनीकों से अपने-आपको सुसज्जित करने के एसपीजी की खोज का संकेत है । मैं यह जानकर खुश हूं कि एसपीजी एक नए काउंटर स्नीपर यूनिट की स्थापना करने का विचार कर रहा है । यह अग्रसोची होने का संकेत देता है जिसे हम एसपीजी के साथ जुड़ा हुआ पाते हैं ।
मुझे यह जानकर भी प्रसन्नता हो रही है कि एसपीजी न्न बम निरोधक न्न से जुड़े क्षेत्र में क्षमता निर्माण पर विचार कर रहा है और यह रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजीकल और न्यूक्लियर एजेंटों की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से अपने-आपको सुसज्जित करने के प्रति दृढसंक़ल्प है । मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि एसपीजी को उसके कर्मचारियों के कौशल को और संगठन को उन्नत बनाने के लिए जो कुछ जरूरी है उसे उपलब्ध कराया जाएगा ।
एसपीजी के साथ एक निकट और व्यक्तिगत संबंध होना मेरे मौजूदा पद का एक अनिवार्य हिस्सा है । पिछले चार वर्षों से भी अधिक समय से मैं एसपीजी को काफी निकटता से देख रहा हूं । जैसा कि आप जानते हैं सुरक्षा के दायरे में रहना वाला कोई व्यक्ति संरक्षित रहने के प्रति कभी कभार ही रूचि दर्शाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे संबंधों का काफी महत्व है । आप जो काम कर रहे हैं समय बीतने के साथ आपके लिए मेरी सराहना अधिक हुई है ।
लोकतांत्रिक समाज में जितना संभव हो, राजनीतिक नेता जनता के करीब होना चाहते हैं । वे अभेद्य सुरक्षा घेरे में होना नापसंद करते हैं । लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना और ऐसे में यह भी सुनिश्चित करना कि वे आम जनता की पहुंच में रहें, इसके लिए काफी कौशल की जरूरत है । एसपीजी के जैसे एक सुरक्षा संगठन के सामने राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जनता और राजनीतिक नेताओं के बीच एक कड़ी के रूप में काम करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है । मैं मानता हूं कि इस काम के लिए काफी व्यवहार कौशल की जरूरत है जो आसान काम नहीं है ।
जनता के साथ निपटने में आपकी प्रक्रियाएं और व्यवहार आपके व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ निरन्तर विकसित होना चाहिए । मैं इस बात से अवगत हूं कि कभी-कभी आप इसके लिए आलोचना का सामना करते हैं । जबकि मैं इस बात के प्रति सचेत हूं और आम नागरिकों की असुविधाओं को कम से कम करने के लिए काफी कुछ किया जा रहा है । निश्चित रूप से मैं यह मानता हूं कि इसे और अधिक व्यावसायिक बनाकर उसे सुधारने के लिए और भी बहुत कुछ किया जा सकता है । एक स्वतंत्र पहुंच के साथ अभिनव सोच होना शायद भविष्य का मार्ग है । मुझे विश्वास है कि अपनी विशिष्ट संस्कृति के हिस्से के रूप में एसपीजी भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेगा ।
हमारा विश्व आतंकवाद की चुनौतियों का सामना कर रहा है । आतंकवादी चुनौतियों के खतरे वाले महत्वपूर्ण गणमान्य लोगों की संख्या में वृध्दि हुई है, जो विश्व भर की सरकारों के लिए एक बड़ी चिन्ता का कारण है । विशेषकर उन लोकतांत्रिक देशों में जहां खुले समाज हों और जहां लोग आबाजाही की स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं, इस त्रासदी से निपटने के उद्देश्य से उपाय निकालने में हमें अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना होगा । जैसा कि मैंने पहले कहा है कि आतंकवाद चाहे कहीं भी हो, वह हरेक स्थान के लिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए खतरा है ।
हमारे देश में शांति और सुरक्षा राजनीतिक स्थायित्व और आर्थिक प्रगति, सामाजिक और सांप्रदायिक सदभाव के प्रति, ऐसी चुनौतियों से निपटने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबध्दता की मैं पुन: पुष्टि करता हूं । आतंकवाद का स्रोत चाहे कुछ भी हो, हम उसे उखाड़ फेंकने के प्रति दृढसंक़ल्प हैं और यह सुनिश्चित है कि किसी लोकतंत्र में राजनीतिक बदलाव केवल मतदान बक्से से ही हो सकता है न कि बंदूकों से ।
मैं एक बार फिर एसपीजी की नि:स्वार्थ सेवा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता और सराहना व्यक्त करता हूं । मुझे विश्वास है कि एसपीजी अपनी विशिष्ट खोज जारी रखेगा । एसपीजी परिवार के सभी सदस्यों के लिए मैं उनके प्रयासों में हरेक सफलता की कामना करता हूं ।

उपराष्ट्रपति ने राजीव गांधी सेंटर फॉर कंटेम्पररी स्टडीज, मुम्बई के पहले स्थापना दिवस लेक्चर में संबोधित किया

उपराष्ट्रपति ने राजीव गांधी सेंटर फॉर कंटेम्पररी स्टडीज, मुम्बई के पहले स्थापना दिवस लेक्चर में संबोधित किया
2050 में भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा
भारत के उपराष्ट्रपति श्री मोहम्मद हामिद अंसारी ने राजीव गांधी सेंटर फॉर कंटेम्पररी स्टडीज (समकालीन अध्ययन के लिए राजीव गांधी केन्द्र) मुम्बई के प्रथम स्थापना दिवस लेक्चर में संबोधित करते हुए कहा कि मुम्बई विश्वविद्यालय में फिर से आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक द्रष्टा थे जिन्होंने हमारी इस महान धरती के भविष्य पर ध्यान केन्द्रित किया। राजीव गांधी एक यथार्थवादी थे जिन्होंने भविष्य की दृष्टि को वर्तमान में ही आश्रय देकर और उसपर आगे काम करने को प्रोत्साहन दिया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि 2050 में भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा। इसकी 1.5 बिलियन की जनंसख्या चीन की जनसंख्या से लगभग 50 मिलियन अधिक हो जाएगी। गोल्डमैन सैचस ने दिसंबर 2005 में बीआरआईसी अर्थव्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 2050 तक भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। हमारा सकल घरेलू उत्पाद चीन के सकल घरेलू उत्पाद के आधे से थोड़ा उपर और अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक तिहाई होगा। विश्वबैंक और अन्य मूल्यांकन एजेंसियों द्वारा भी कुछ ऐसे ही अनुमान लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक सफलता और समृध्दि तीन बातों पर निर्भर करेगी - हमारे लोगों का मानवीय विकास, निवेश एवं प्रौद्योगिकी को आकर्षित करने की हमारे विशाल बाजार की सफलता और अच्छी गवर्नेंस। शिक्षा लोगों के सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 2050 का भारत ज्यादा समृध्द, ज्यादा समेकित, ज्यादा अनुग्रही होगा और उसके पास जटिल सामाजिक मुद्दों को हल करने की अपनी क्षमता पर अधिक विश्वास होगा।

सोमवार, 17 मार्च 2008

चीन में बर्फबारी से बेहाल लोग

चीन में बर्फबारी से बेहाल लोग
बर्फ ने रोक दिए सभी रास्ते
खराब मौसम और अभूतपूर्व बर्फबारी से जूझ रहे चीन में अधिकारियों ने करीब ढाई लाख सैनिकों को राहत के काम में लगाया है। दक्षिणी और पूर्वी चीन में ठप हो गयी रेल और हवाई सेवाएं धीरे धीरे सामान्य तो हो रही हैं। लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि स्टेशनों पर फंसे लाखों लोगों को अपने अपने घरों तक पहुंचने में अब भी कई दिन लग सकते हैं। पचास साल में पहली बार हो रही इतनी भीषण बर्फबारी ने लगभग सब कुछ जमा दिया है । सड़कें बर्फ से दब गयी है और कई वाहन जहां के तहां फंस गए हैं। उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। चीन का कहना है कि बर्फबारी से उसे कई अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
चीन में 50 वर्षों में सबसे भयानक बर्फीले तूफानों से निपटने के लिये लगभग ढाई लाख सैनिकों की मदद ली जा रही है। शिनहुआ समाचार एजैंसी के मुताबिक देश की 160 काउंटियों और मध्य चाइना के कई शहरों में बिजली और पानी की किल्लत है। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 60 लोगों की मृत्यु हो गई है और लगभग 18 लाख लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। 25 लाख घर नष्ट हो गये हैं। भारी बर्फबारी के कारण रेल, रोड और विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। अब तक कुल साढ़े सात अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

शुक्रवार, 14 मार्च 2008

पाकिस्तानी अदालत ने ज़रदारी को भ्रष्टाचार के एक और आरोप से बरी किया

पाकिस्तानी अदालत ने ज़रदारी को भ्रष्टाचार के एक और आरोप से बरी किया
वकीलों ने कहा है कि एक पाकिस्तानी अदालत ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक और मामले को खारिज कर दिया है । पिछले हफ्ते ही उन्हें भ्रष्टाचार के कुछ अन्य आरोपों से बरी किया गया था ।

अदालत के इस फैसले से श्री आसिफ अली ज़रदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केवल एक मामला बचा है ।

पिछले हफ्ते एक अदालत ने राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ द्वारा दी गई माफी के तहत श्री ज़रदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के पांच आरोप खारिज कर दिये थे । उस समझौते के तहत श्री ज़रदारी और उनकी स्वर्गीय पत्नी, पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो को निर्वासन से पाकिस्तान लौटने की इजाजत दी गई थी ।

अदालत ने श्री ज़रदारी की उन संपत्तियों को भी लौटाने का आदेश दिया, जिन्हें पहले सील कर दिया गया था ।

उनके खिलाफ 1996 में श्रीमती भुट्टो के भाई मुर्तज़ा भुट्टो की हत्या में शामिल होने का आरोप भी है । यह मामला वर्षों से लटका हुआ है ।

श्री ज़रदारी की पार्टी पिछले महीने हुए चुनावों में राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के सहयोगियों को हराने के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हो गई ।
श्री ज़रदारी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में बिना अभियुक्त करार दिये, वर्षों पाकिस्तान की जेल में बिताए थे । उन्हें 2004 में जमानत पर रिहा किया गया था और उनका दावा है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित थे ।

वह 1990 के दशक में अपनी पत्नी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उनकी सरकार में मंत्री थे और तब उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेने के लिए "मि. 10 परसेंट" कहा जाने लगा था ।

न्यू यार्क स्टेट के गवर्नर अलीअट स्पित्जेर का वेश्यावृत्ति गिरोह से जुड़े होने के बाद त्यागपत्र

न्यू यार्क स्टेट के गवर्नर अलीअट स्पित्जेर का वेश्यावृत्ति गिरोह से जुड़े होने के बाद त्यागपत्र
न्यू यार्क स्टेट के गवर्नर अलीअट स्पित्जेर ने इन आरोपों के सामने आने के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है कि उनके कथित रूप से एक वेश्यावृत्ति गिरोह से सम्बन्ध थे. डेमोक्रेट गवर्नर स्पित्जेर ने ये घोषणा न्यू यार्क सिटी में अपने कार्यालय में कि. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत अफ़सोस है कि वो अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके और कि वो नहीं चाहते कि जनता का काम उनकी निजी भावनाओं के कारण बाधित हो. स्पित्जेर का त्यागपत्र आगामी सोमवार से लागू होगा. उनका स्थान ले रहे हैं लेफ्टिनेंट गवर्नर david पटेर्सन जो न्यू यार्क स्टेट के पहले अश्वेत गवर्नर होंगे.